श्रीविधि से खेती करने पर अधिक फायदे
संवाद सूत्र, राजनगर : ¨सगल ¨वडो सेंटर की ओर से सोमवार को प्रखंड तकनीकि एवं सूचना केंद्र र
संवाद सूत्र, राजनगर : ¨सगल ¨वडो सेंटर की ओर से सोमवार को प्रखंड तकनीकि एवं सूचना केंद्र राजनगर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी नेपाल महतो, ¨सगल ¨वडों सेंटर प्रखंड समन्वयक राजकमल यादव, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुखलाल सोय, सहायक प्रखंड समन्वयक शंकराचार्य महतो, जनसेवक चितरंजन गोराई एवं किसान मित्र उपस्थित हुए। गोष्ठी में कृषि पदाधिकारी नेपाल महतो ने किसानों को रबी खेती और केसीसी की जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक सुखलाल सोय ने श्रीविधि से गेहूं की खेती की करने की जानकारी दी। बताया कि इस विधि से गेहूं की खेती करने से बीज की बचत और उत्पादन में वृद्धि होगी। ¨सगल ¨वडो प्रखंड समन्वयक राज कमल यादव ने किसानों को मत्स्य विभाग, पशु पालन एवं गव्य विभाग के योजना एवं ट्रे¨नग संबंधी जानकारी दी। गोष्ठी के बाद किसानों को ¨जक पाउडर तथा जिप्सम वितरण किया गया।