विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में इंटर्नशिप के नाम पर छात्राओं को बनाया बंधुआ मजदूर, परिजनों ने यूनिवर्सिटी में जमकर किया हंगामा  

Published: Fri, 14 Aug 2026 03:37 PM (GMT+05:30)

श्रीनाथ विश्वविद्यालय की 21 छात्राओं को बेंगलुरु में इंटर्नशिप के नाम पर मजदूरी कराई जा रही है और उन्हें वापस ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. छात्राओं को इंटर्नशिप के नाम पर मजदूरी कराई जा रही।

  2. बेंगलुरु की कंपनी वापस आने से रोक रही छात्राओं को।

  3. परिजनों ने श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में किया जोरदार हंगामा।

संवाद सहयोगी, आदित्यपुर। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्राओं के परिजनों के द्वारा शुक्रवार को संस्थान के परिसर में जमकर हंगामा मचाया गया। प्रबंधन के द्वारा दिए जा रहे दलील के बाद भी छात्रों के परिजन कुछ भी मानने से इंकार कर रहे हैं।

इस संबंध में बताया जाता है कि श्रीनाथ विश्वविद्यालय के द्वारा कंप्यूटर साइंस के 21 छात्राओं को इंटर्नशिप के लिए बेंगलुरु की फोकसान टेक्नॉलॉजी भेजा गया, जहां पर कंपनी के द्वारा कहा गया कि यहां पर इंटर्नशिप नहीं होती, उसमें सीधे नौकरी होती है।

इसके बाद कंपनी के द्वारा सभी छात्राओं को काम पर रख लिया गया, लेकिन आश्चर्य की बात है कि कंपनी के द्वारा कंप्यूटर साईंस की छात्राओ से पैकिंग, सफाई के अलावा कई तरह के मजदूरी का काम करवाया जाने लगा। इसके एवज में छात्राओं को महज 16,240 रूपये प्रदान किया जाने लगा।

इसको लेकर छात्राओं ने विरोध किया और वापस अपने घर जाने की गुहार लगाई, लेकिन कंपनी प्रबंधन उक्त छात्राओं को वापस नहीं भेज रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को छात्राओ के परिजनाें ने श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

उन्होंने प्रबंधन विरोधी नारे लगाए। वहीं प्रबंधन ने उनको समझाने का लगातार प्रयास किया और कहा कि वह कंपनी के नाम पर पत्र भेज देंगे एवं परिजनों उस पत्र को लेकर जाएंगे, तो सभी छात्राएं वापस अपने घर पहुंच जाएंगी। समाचार लिखे जाने तक श्रीनाथ विश्वविद्यालय में काफी हंगामा हो रहा था।

यह भी पढ़ें- एक ही गुस्सा, लड़ाइयां अलग: गाली-गलौज नहीं, कोड ऑफ कंडक्ट; जंतर-मंतर से रांची प्रोटेस्ट कैसे अलग?