Move to Jagran APP

सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा : कुंवर अनूप सिंहदेव

गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कुंवर अनूप सिंहदेव की अध्यक्षता में मानव अधिकार सहायता संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कोविड गाइडगाइन का पालन कर केक काटा गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 08:30 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 08:30 AM (IST)
सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा : कुंवर अनूप सिंहदेव
सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा : कुंवर अनूप सिंहदेव

संवाद सूत्र, खरसावां : गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में कुंवर अनूप सिंहदेव की अध्यक्षता में मानव अधिकार सहायता संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कोविड गाइडगाइन का पालन कर केक काटा गया। संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अनूप सिंहदेव ने संघ की ओर से राज्य के 24 जिलों में किए जा रहे कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानव सेवा परम धर्म है। सेवा करना ही सबसे बड़ी पूजा है। झारखंड के 24 जिलों में मानव अधिकार सहायता संघ के सभी पदाधिकारी नियमित रूप से लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। प्रदेश प्रवक्ता संजय सतपति ने कहा कि लोगों की सहायता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने, उनके जीवन में मुस्कान लाने व लोगों को उनका मौलिक अधिकार दिलाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर छऊ कला केंद्र खरसावां में एक शाम शहीदों के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता संजय सतपति, जमशेदपुर अध्यक्ष मो. कुरैशी, जिलाध्यक्ष कृष्णा कुमार साहू, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंहदेव, प्रदेश सचिव सुमित पटनायक, कोल्हान अध्यक्ष सैयद ताहिर बल्कि, कोल्हान उपाध्यक्ष किशन गोराई, जिला सचिव रंजीत पात्रो, जिला कार्यकारिणी सदस्य मो. दबंग, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष मनमीत सिंहदेव आदि उपस्थित थे। आटो की टक्कर से एक व्यक्ति घायल : खरसावां के गोंदपुर चौक के समीप गुरुवार की देर शाम आटो की टक्कर से जमशेदपुर के बारीडीह निवासी नंद किशोर साहू (50) घायल हो गए। घायल का उपचार स्थानीय सीएचसी में किया गया। बताया जा रहा है कि नंद किशोर साहू खरसावां के आकर्षिणी में काटन कैंडी (हवाई लड्डू) बेचने आए थे। शाम में काटन कैंडी (हवाई लड्डू) बेचने के बाद वे आकर्षिणी से वापस गोंदपुर चौक की ओर पैदल लौट रहे थे। इस दौरान वे सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। पूर्व विधायक मंगल सोय ने इस घटना की जानकारी खरसावां थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर खरसावां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल को खरसावां अस्पताल पहुंचा कर उपचार कराया। घायल नंद किशोर की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.