विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरायकेला में चड्डी-बनियान गिरोह ने तोड़ा Bank of India का ताला, CCTV में कैद हुई अजीबोगरीब वारदात

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:11 PM (IST)

सरायकेला में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में देर रात चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। चड्डी-बनियान पहने दो चोरों ...और पढ़ें

घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की है। बैंक के मुख्य ग्रिल में लगे ताले को रॉड से तोड़कर दो चोर अंदर दाखिल हुए।

घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की है। बैंक के मुख्य ग्रिल में लगे ताले को रॉड से तोड़कर दो चोर अंदर दाखिल हुए।

HighLights

  1. सरायकेला बैंक ऑफ इंडिया में चोरी का असफल प्रयास।

  2. चड्डी-बनियान पहने दो चोरों ने बैंक में सेंध लगाई।

  3. सीसीटीवी की लाइट जलने पर चोर बिना चोरी भागे।

जासं, सरायकेला । जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित बैंक से दिनदहाड़े करोड़ों रुपये के जेवरात और नकदी लूट की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि पड़ोसी जिले सरायकेला-खरसावां के सेफ जाेन में चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया। 
 
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक (SP) और उपायुक्त (DC) कार्यालय के ठीक पीछे संचालित बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की शाखा में शुक्रवार की आधी रात चोरों ने धावा बोल दिया।
 

आधी रात चड्डी-बनियान पहनकर घुसे चोर 

घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की है। बैंक के मुख्य ग्रिल में लगे ताले को रॉड से तोड़कर दो चोर अंदर दाखिल हुए। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक चोर सिर्फ अंडरवियर पहने हुए था और उसने गंजी (बनियान) से अपने चेहरे का नकाब बनाया था। 
 
वहीं, दूसरे चोर ने हाफ पैंट पहन रखा था और उसने भी चेहरे को गंजी से ढका हुआ था। बैंक के अंदर घुसने के बाद चोरों ने सामने रखी अलमारी का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे।
 

CCTV की लाइट जलते ही मची अफरा-तफरी 

इसी दौरान बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की लाइट अचानक जल गई। चोरों को लगा कि उनकी तस्वीरें कैद हो रही हैं। तभी बैंक के बाहर से कुछ लोगों की आवाजाही की आहट भी सुनाई दी। 
 
घबराकर दोनों चोर करीब आधा घंटा बैंक के अंदर रहने के बाद बिना कुछ चुराए ही मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने बैंक के मुख्य ग्रिल का ताला टूटा देखा, तो तुरंत इसकी सूचना सरायकेला पुलिस और बैंक प्रबंधक को दी।
 

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं, सिर्फ दो कैमरों के भरोसे बैंक 

SP कार्यालय के बेहद करीब और सुनसान इलाके में स्थित होने के बावजूद इस बैंक शाखा में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। बैंक प्रबंधन लाखों रुपये की सुरक्षा सिर्फ दो सीसीटीवी कैमरों के भरोसे छोड़ रखा था। 
 
हाल ही में जमशेदपुर में हुई बड़ी बैंक डकैती के बावजूद सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही पर अब सवाल उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
 
सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, हालांकि फुटेज धुंधली होने के कारण आरोपियों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज को डिजिटल रूप से साफ़ कर चोरों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है।

बैंक के मुख्य ग्रील का ताला तोड़कर दो चोर बैंक के अन्दर प्रवेश कर गए थे। लेकिन बैंक में रखे नगद को कोई नुकसान नहीं हुआ। बैंक के अन्दर प्रवेश करने के कुछ ही देर में दोनों चोर फरार हो गए।

-

कैलाश मंडल बैंक मैनेजर बैंक आफ इंडिया

बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़ा गया है। पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बैंक में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

-

मनोज स्वर्गियारी, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां