Move to Jagran APP

शिक्षा से ही समाज का होगा विकास: रघुनाथ मंडल

सरायकेला प्रखंड के भुरकुली गांव में रविवार को रघुनाथ मंडल की अध्यक्षता में एकदिवसीय सुंडी मंडल समाज का एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 06:28 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 06:28 PM (IST)
शिक्षा से ही समाज का होगा विकास: रघुनाथ मंडल
शिक्षा से ही समाज का होगा विकास: रघुनाथ मंडल

संवाद सूत्र, सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के भुरकुली गांव में रविवार को रघुनाथ मंडल की अध्यक्षता में सुंडी मंडल समाज का एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ समाज के सभापति बनमाली मंडल व सचिव अमूल्य मंडल ने किया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके समाधान पर रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

मौके पर उपसभापति कमलेंदु मंडल, युधिष्ठिर मंडल, पंचानन मंडल, जीतू मंडल ने कहा कि सुंडी मंडल समाज को एक शिक्षित समाज का दर्जा देने के लिए और विकास की जरूरत है। युवाओं को शिक्षा में मेहनत करने की जरूरत है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण एवं नारी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जबतक महिला शिक्षित एवं जागरूक नहीं होंगी। शिक्षित समाज का निर्माण नहीं हो सकता है। वक्ताओं ने कहा कि दहेज प्रथा समाज में नासूर बन गया है। दहेज के बिना आज समाज में बेटियों का विवाह एक बड़ी समस्या बन गई है। समाज में आए दिन दहेज हत्या एवं घरेलू हिसा की घटनाएं हो रही हैं। गरीब की बेटी दहेज की बलि चढ़ रही है। समाज से इन कुरीतियों को हटाने के लिए अभियान चलाने की जरूरत है। सम्मेलन में गरीबी उन्मूलन एवं सौ फीसद बच्चे-बच्चियों को शिक्षित करने पर चर्चा की गई।

रितु मंडल, मानिका देवी व छवि मंडल ने समाज में महिलाओं की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भी महिलाएं अपने अधिकार से वंचित हैं। देश की आधी आबादी तरह-तरह समस्याओं की यातनाएं झेल रही हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए रघुनाथ मंडल ने कहा कि शिक्षित एवं विकसित समाज निर्माण में सबकी सहभागिता अपेक्षित है। उन्होंने नारी शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा के बिना शिक्षित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन नव कुमार मंडल ने किया, जबकि पंचानन मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्मेलन में मधु मंडल, अश्विनी मंडल, प्रशोन मंडल, तारिणी मंडल, सुनील मंडल, अजय मंडल, दिनेश मंडल व राजकुमार मंडल समेत काफी संख्या में समाज के पुरुष व महिलाएं उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.