तीर्थ दर्शन को तीन सौ यात्रियों का चयन, दो सौ का अनुमोदन
संसू, सरायकेला : मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के लिए जिले के तीन सौ यात्रियों का चयन किया गया है। इनमें से दो सौ यात्रियों की अनुमोदित सूची पर्यटन निदेशालय एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड रांची को उपलब्ध करा दी गई है जबकि सौ यात्रियों को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।
संसू, सरायकेला : मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के लिए जिले के तीन सौ यात्रियों का चयन किया गया है। इनमें से दो सौ यात्रियों की अनुमोदित सूची पर्यटन निदेशालय एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड रांची को उपलब्ध करा दी गई है जबकि सौ यात्रियों को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। यह जानकारी जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय ने दी है। राय ने कहा कि योजना अंतर्गत लाभुकों को टाटानगर स्टेशन तक ले जाने एवं तीर्थ यात्रा के उपरांत वापस लाने के लिए स्थानीय वाहन की व्यवस्था जिला परिवहन पदाधिकारी करेंगे।