Move to Jagran APP

खरसावां को प्लास्टिक मुक्त बनाना सबकी जिम्मेदारी : बीडीओ

स्वच्छता ही सेवा के तहत खरसावां प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:33 AM (IST)
खरसावां को प्लास्टिक मुक्त बनाना सबकी जिम्मेदारी : बीडीओ
खरसावां को प्लास्टिक मुक्त बनाना सबकी जिम्मेदारी : बीडीओ

संवाद सूत्र, खरसावां : स्वच्छता ही सेवा के तहत खरसावां प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पहुंचे बीडीओ दयानंद जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आह्वान करते हुए कहा कि सबको मिलकर खरसावां को प्लास्टिक मुक्त प्रखंड बनाना है। इसके लिए उन्होंने लोगों से अपने गांव में जाकर जागरूक करने तथा ब्लॉक कैंपस को प्लास्टिक मुक्त बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो हमें प्लास्टिक से दूर रहना है। उन्होंने प्लास्टिक उपयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के संबंध में बताया। प्रखंड समंवयक जियाउल हक ने कहा कि प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान रुकना नहीं चाहिए। गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करना है। प्लास्टिक का उपयोग आने वाले समय के लिए काफी घातक सिद्ध हो सकता है। गांव के लोग जागरूक होंगे सभी प्लास्टिक का उपयोग बंद होगा। मौके पर गांव की जल सहिया समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.