Move to Jagran APP

कोलाबीरा में पुलिया डूबने चार घंटे यातायात ठप

जिले में मूसलाधार बारिश से गुरुवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। नदियों में उफान हो गया। कोलाबीरा पुलिया डूब गई। करीब चार घंटे यातायात प्रभावित हो गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:59 AM (IST)
कोलाबीरा में पुलिया डूबने चार घंटे यातायात ठप
कोलाबीरा में पुलिया डूबने चार घंटे यातायात ठप

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिले में मूसलाधार बारिश से गुरुवार को जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। नदी-नाले में ऊफान आ गया। इससे सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग समेत कई मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित हो गया। बुधवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से लोग घर में ही दुबके रहे। सड़कें सूनसान रही। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मूसलाधार बारिश से सरायकेला के आसपास खरकई, संजय एवं सोना नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर कोलाबीरा के पास की पुलिया डूब गई। इससे चार घंटे आवागमन बाधित हो गया। कोलाबीरा में नाला का पानी पुलिया के उपर बहने लगा। सुबह से ही पानी चढ़ना शुरू कर दिया था। दस बजे तक पुलिया से चार फीट पानी उपर बहने लगा। इससे पूरी तरह आवाजाही ठप हो गया। पुलिया की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बारह बजे के बाद कुछ जलस्तर नीचे उतरा तो लोग जान हथेली रख चार पहिया वाहनों को लोग पार करने लगे। दो बजे के बाद छोटी वाहनें भी चलने लगी। शाम चार बजे तक यातायात सामान्य हो गया। कोलाबीरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में पानी जमा हो गया। इससे बच्चों को काफी परेशानी हुई। बारिश से उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में भी पानी जमा हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। मूसलाधार बारिश से अब किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उन्हें उम्मीद जगी कि उनकी धान की फसल हो जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.