Move to Jagran APP

संगठन विकास के लिए एकजुटता की जरूरत : जर्नादन पासवान

गम्हरिया : संगठन का हित सबके लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन के लिए राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन गम्हरिया में आयोजित हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 02:03 AM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 02:03 AM (IST)
संगठन विकास के लिए एकजुटता की जरूरत : जर्नादन पासवान
संगठन विकास के लिए एकजुटता की जरूरत : जर्नादन पासवान

संवाद सूत्र,गम्हरिया : संगठन का हित सबके लिए सर्वोपरि है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन का विकास करना चाहिए। गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में आयोजित राजद जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित चतरा के पूर्व विधायक सह राजद के राष्ट्रीय सचिव जनार्दन पासवान ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि असंवैधानिक तरीके का इस्तेमाल कर कोई राजद का जिलाध्यक्ष घोषित करता है तो उनके खिलाफ प्रदेश स्तर से मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि आसन्न चुनाव में महागठबंधन से देश की जनता को भ्रष्टाचार रूपी भाजपा सरकार से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी मोर्चे पर विफल होकर देश में तानाशाही की सरकार चला रही है। इस मौके पर उपस्थित युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर आम जनता को सदस्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। सम्मेलन को प्रदेश महासचिव कैलाश यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, मंजू शाह, अम्बिका बनर्जी, नसीम अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया जबकि संचालन प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता ने किया। इस मौके पर कोल्हान प्रवक्ता डीएन सिंह, योगेन्द्र यादव, श्याम सुंदर मालाकार, विनय सिंह, विजय कुमार प्रसाद, सिद्धनाथ यादव, कविलास यादव, यशोदा देवी, राजेश यादव, राम कुमार यादव समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.