मेजबान सालुकडीह की टीम विजयी
संवाद सूत्र, ईचागढ़ : सालुकडीह मैदान में गुरुवार को फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान सा
संवाद सूत्र, ईचागढ़ : सालुकडीह मैदान में गुरुवार को फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में मेजबान सालुकडीह की टीम ने पेनाल्टी शूटऑउट में गोंझूडीह की टीम को हराकर जीत हासिल किया। विजेता टीम को मुखिया पंचानन पातर ने पुरस्कृत किया।
मौके पर एएसआई चौथा उरांव, एएसआई बीरबल महतो, मनोज वर्मा, अधिवक्ता महेन्द्र महतो, शातिपद महतो, समिति के अध्यक्ष बंशीधर महतो, जगदीश महतो सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
सालुकडीह में विराट झूमर नृत्य का आयोजन
रूईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सालुकडीह में विजयादशमी के उपलक्ष्य में शुक्रवार को विराट झूमर नृत्य का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी रामविलास लोहरा ने आयोजन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने की जरूरत है। प्रवीर नायक ने अपने नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। मौके पर मनोरंजन महतो, मुखिया पंचानन पातर, शष्टीचरण महतो, गिड्डु यादव, शुभेंदु चटर्जी, जगदीश महतो, दिलीप कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
शिबू सोरेन करेंगे श्रद्धाजलि सभा में शिरकत
तिरूलडीह में रविवार को शहीद स्थल के पास आयोजित श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी है। जिसमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन, सिल्ली विधायक सीमा महतो, गोमिया विधायक बबीता महतो व पूर्व विधायक अमित महतो आयेंगे। इसकी जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव सुकराम हेम्ब्रम ने दी है।
कमल क्लब के पंजीकरण होने से खिलाड़ियों में खुशी
प्रखंड क्षेत्र के पातकुम पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को कमल कल्ब के पंजीयन होने कि खुशी में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तर पर चुने गए पातकुम पंचायत के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया।