Move to Jagran APP

13वीं शहादत दिवस पर याद किये गये कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई

पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. सोमाय गागराई की 13वीं शहादत दिवस खरसावां के बडाबांबो चौक मैदान में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 08:00 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 08:00 PM (IST)
13वीं शहादत दिवस पर याद किये गये कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई
13वीं शहादत दिवस पर याद किये गये कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमाय गागराई

संवाद सूत्र, खरसावां : पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्व. सोमाय गागराई की 13वीं शहादत दिवस खरसावां के बडाबांबो चौक मैदान में मनाया गया। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में स्व. सोमाय गागराई की प्रतिमा पर स्व. सोमाय गागराई की पत्नी पांगला गागराई, सोमाय गागराई की पूत्री सह तेलीयडीह की मुखिया सुनीता गागराई, मंगल सिंह हांसदा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्राण मेलगांडी, सुकरा महतो, पंकज महतो, उधवा नायक, राकेश पुरती आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्व. सोमाय गागराई के जोजोकुड़मा गांव स्थित समाधी स्थल पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर सभी लोगों ने कहा कि सोमाय गागराई हमेशा क्षेत्र के विकास की बात करते थे। सोमाय गागराई का जन्म खरसावां के जोजोकुड़मा गांव में 12 जुलाई 1958 को हुई थी। सोमाय गागराई पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के महासचिव, कांग्रेस सेवा दल व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा एआइसीसी के सदस्य भी रहे हैं। सोमाय गागराई मनरेगा के जिला समन्वयक भी रहे थे। सोमाय गागराई की हत्या चक्रधरपुर में 17 फरवरी 2008 को हुई थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.