सागेन हेम्ब्रम ने रोशन किया राज्य का नाम
गम्हरिया हरियाणा के पानीपत में बीते 17 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय खेल एवं फिजिकल फिटनेस बोर्ड
गम्हरिया : हरियाणा के पानीपत में बीते 17 से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय खेल एवं फिजिकल फिटनेस बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कांड्रा के 11 वर्षीय सागेन हेम्ब्रम ने अपनी खेल प्रतिभा को प्रदर्शित कर झारखंड का नाम रोशन किया। कांड्रा स्थित गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के चौथी कक्षा का छात्र सागेन हेम्ब्रम ने इस प्रतियोगिता के अंडर 14 वर्ग के फुटबॉल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। बेटे की कामयाबी पर पिता संतोष हेम्ब्रम और माता जोबा हेम्ब्रम काफी हर्षित हैं। इससे पूर्व भी वह वर्ष 2017 में झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ में तथा वर्ष 2018 में 150 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्वर्ण पदक प्राप्त कर घर लौटने में बुधवार को स्थानीय समाजसेवियों द्वारा सागेन हेम्ब्रम को कान्ड्रा में भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान उपस्थित अन्र्राष्ट्रीय एथलेटिक चैम्पियन सह झारखंड एथलेटिक संघ के महासचिव सेवानिवृत डीएसपी बुधवा उराँव के नेतृत्व में उसे माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। इस मौके पर राज्य तीरंदाजी संघ के कोच बुद्धेश्वर मंडल, समाजसेवी अशोक उराँव, विश्वनाथ माझी, कमलाकात उराँव, वीरेन्द्र यादव, दीपक रजक, उमेश उरावं समेत कई लोग उपस्थित थे।