Move to Jagran APP

एकता के लिए लगाई दौड़, ली अखंडता की शपथ

सरायकेला में सरदार पटेल की जयंती पर एकता के लिए प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और विद्यार्थियों ने दौड़ लगाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 06:03 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 06:03 PM (IST)
एकता के लिए लगाई दौड़, ली अखंडता की शपथ
एकता के लिए लगाई दौड़, ली अखंडता की शपथ

सामुदायिक भवन से शुरू हुई दौड़, बिरसा मुंडा स्टेडियम में समाप्त हुई

loksabha election banner

दौड़ में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित विद्यार्थियों ने लिया भाग

दौड़ के बाद सबने ली एकता की शपथ, संवाद सूत्र, सरायकेला : सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती बुधवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इसमें जिले के प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं ने एकता की दौड़ लगाई। दौड़ के बाद राष्ट्र की एकता की शपथ ली।

सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त छवि रंजन, पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद उपायुक्त ने लोगों को एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद एकता दौड़ का शुभारंभ उपायुक्त छवि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने झंडी दिखाकर कर किया और दौड़ में शामिल हो गए। सामुदायिक भवन से शुरू एकता दौड़ बिरसा मुंडा स्टेडियम में जाकर समाप्त हो गई।

मौके पर पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल आजादी के बाद देशी रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण किया। एकता दौड़ देश भक्ति का मिसाल है। एसपी ने कहा कि जहां शांति है वहीं विकास होता है। देश में शांति बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों को देश का सच्चा नागरिक बनकर देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का आहवान किया।

अनुमंडल पदाधिकारी बशारत कयूम ने कहा कि देश की आजादी में सरदार पटेल का सराहनीय योगदान रहा है। उनके प्रयास के बिना देशी रियासतों को मिलाकर अखंड भारत का निर्माण संभव नहीं था। बिरसा मुंडा स्टेडियम में भी लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर अपर उपायुक्त कुंज बिहारी पांडेय, महापौर विनोद श्रीवास्तव, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मिनाक्षी पटनायक आदि मौजूद थे।

एकता दौड़ में इनकी रही भागीदारी

आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अमित कुमार ¨सह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी सुरेश राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी अलका जायसवाल, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुजूर, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पारसनाथ यादव, जिला नियोजन पदाधिकारी अजय कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार, अंचलाधिकारी शुभ्रा रानी, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, सुनील चौधरी, आदित्यपुर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय, सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह समेत पार्षद, आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद, आंगनबाड़ी सेविका तथा नृपराज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय, केवीपीएसडी बालिका उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, बालक मध्य विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय वार्ड नंबर 2 व 4 समेत कई विद्यालयों के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.