कम अनाज मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा
संसू गम्हरिया जयकन पंचायत के बड़ा जमजोड़ा के ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर पर कम राशन देने का
संसू, गम्हरिया : जयकन पंचायत के बड़ा जमजोड़ा के ग्रामीणों ने स्थानीय डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे श्याम रूसिका ने बताया कि गाव कर डीलर पारो मार्डी लॉकडाउन अविध में कार्डधारियों को अप्रैल में पांच किलो चावल दी है। जबकि पीएच कार्डधारियों 10 किलोग्राम चावल देने का सरकारी आदेश है। इसी तरह एएवाई कार्डधारियों को भी कम चावल दिया गया है। इस बाबत डीलर को बोलने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाती हैं। इसके अलावा वे माह में मात्र चार दिन ही दुकान खोलती हैं इससे भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कहा कि इसकी शिकायत पूर्व में भी बीडीओ तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से की गई थी लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी। ग्रामीणों द्वारा बीडीओ से मामले की जाच शीघ्र कर दोषी डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष शुभ्रमी मुर्मू, सचिव देल्हो टुडू, पाडेय मुर्मू, सींगों मुर्मू, चंचला मंडल, हीरामणि मुर्मू समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। फोटो. शारिरिक दूरी बनाकर प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन करते ग्रामीण