तीन करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास
संवाद सूत्र, ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के रागामाटी सिल्ली मुख्य सड़क पर टीकर गाव मे शुक्रवार क
संवाद सूत्र, ईचागढ़ : प्रखंड क्षेत्र के रागामाटी सिल्ली मुख्य सड़क पर टीकर गाव मे शुक्रवार को विधायक साधु चरण महतो ने नारियल फोड़कर सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि सवा तीन करोड़ रुपये कि लागत से टीकर गाव में 1.167 किमी आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा सड़क जर्जर होने से राहगीरों को काफी परेशानी होती थी।
शिलान्यास के मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ उराव, उमाकात महतो, ठाकुर दास महतो, संवेदक पप्पू वर्मा, छुटु धोष, मनोज साव, फटीक गोराई, मनोरंजन महतो, व्यास देव महतो, मनसा राम प्रमाणिक समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संकुल संसाधन सेवी को दी गई विदाई
संवाद सूत्र, पटमदा : बोड़ाम के माधवपुर संकुल संसाधन केंद्र में समान सह विदाई समारोह का आयोजन शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित कर संकुल संसाधन सेवी काजल पात्रो व वेणी माधव लायक को विदाई दी गयी। वहीं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) उपेंद्र नाथ ठाकुर को बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर सभी संकुल संसाधन सेवी व शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया।