सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
सरायकेला में सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला के कीता काली पूजा पैदल देखकर घर लौट रहे गोविंदपुर निवासी समीर मुर्मू को एक बाइक सवार ने बुधवार रात टक्कर मार दी। इससे समीर सहित चार लोग घायल हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना कीता मैदान से कुछ दूरी पर घटी।
गो¨वदपुर निवासी समीर मुर्मू कीता काली मंदिर से झूमर देखकर रात 10 बजे पैदल अपना घर लौट रहा था। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने समीर मुर्मू को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार पति, पत्नी व छह वर्षीय बालक समेत समीर घायल हो गए। बाइक से दिनेश शर्मा अपनी पत्नी सुषमा शर्मा व बेटा गौरव शर्मा के साथ दिवाली पर रिश्तेदार के घर खरसावां के रेंगोगोड़ा से सरायकेला आ रहे थे। उस वक्त कीता व गो¨वदपुर के बीच उक्त घटना घटी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीकेसी एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजवाया। यहां उनका इलाज चल रहा है।