राजद ने अंबिका बनर्जी को दी श्रद्धांजलि
संसू गम्हरिया गम्हरिया स्थित राजद कार्यालय में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन कर पूर्वी सिंह
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 10:49 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 10:49 PM (IST)
संसू, गम्हरिया : गम्हरिया स्थित राजद कार्यालय में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन कर पूर्वी सिंहभूम के दिवंगत जिलाध्यक्ष अंबिका बनर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। राजद कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अंबिका बनर्जी पार्टी के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को गहरा आघात लगा है। इस मौके पर डीएन सिंह, हरिओम सिंह, देव प्रकाश देवता, आकाश कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें