तय हुई राजद पदाधिकारियों की जिम्मेदारी
संसू गम्हरिया गम्हरिया स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में मंगलवार को जिला राजद की बैठक पार्टी क
संसू, गम्हरिया : गम्हरिया स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय में मंगलवार को जिला राजद की बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष गाजू साव की अध्यक्षता में हुई। जहां प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव ने जिले में संगठन को मजबूत करने तथा सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोड़ने व प्रखंड से पंचायत स्तर तक कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने गौरीशकर टुडू को युवा राजद का जिला उपाध्यक्ष, मोहित सोरेन को गम्हरिया प्रखंड युवा राजद जिलाध्यक्ष तथा सुनील मंडल को राजद जिला उपाध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें पार्टी के नीति व सिद्धातो के अनुसार संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। मौके पर युवा राजद जिलाध्यक्ष बबलू यादव, महिला नेत्री पुष्पा सिंह, भीमसेन मंडल, रामानंद महतो, रमेश माझी, दिनेश चन्द्र महतो, भादो मुर्मू, एसके सिन्हा, आनंद मंडल, राज कुमार यादव, इंद्रजीत सिंह, सुनील बास्के, इंदर सिंह आदि मौजूद थे।