कीता गांव में धू-धूकर जला रावण का पुतला
सरायकेला प्रखंड के कीता गांव में श्री श्री मां काली पूजा केपावन अवसर पर रावण दहन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 05:53 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 05:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के कीता गांव में श्री श्री मां काली पूजा के पावन अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। इसमें सांसद लक्ष्मण गिलुवा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी व जिला महामंत्री गणेश माहली ने रावण की प्रतिमा में आग लगाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए और दीपक के प्रकाश की तरह जीवन में चारो ओर रोशनी फैलाए। उन्होंने माता का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने रावण दहन को असत्य पर सत्य की जीत बताया। मौके पर छापल-छापल नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें