Move to Jagran APP

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

जासं सरायकेला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायकेला की ओर से गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव कोड़ा से बस्ती में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 05:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 06:39 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव

जासं, सरायकेला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरायकेला की ओर से गुरुवार को रक्षाबंधन उत्सव कोड़ा से बस्ती में मनाया गया। जिसमें कोड़ा साईं बस्ती के सभी पुरुष एवं मातृशक्ति सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का गोविद कुमार ने संचालित किया। सबसे पहले सभी ने भगवा ध्वजा पर रक्षा सूत्र बांधकर समाज एवं राष्ट्र की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम समाप्ति के बाद रक्षा सूत्र एक दूसरे की कलाई पर बांधा गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नारायण कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन सामाजिक समरसता का पर्व है। जिसमें समाज के सभी सदस्यों की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक गौरांग मंडल एवं प्रार्थना वचन में रोशन मौजूद थे। कार्यक्रम में सुमित, सत्यनारायण अग्रवाल, विजय लाल एवं अन्य स्थानीय स्वयंसेवक उपस्थित थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.