बांकसाई गढ़ में महामृत्युंजय यज्ञ की तैयारी जोरों पर
बांकसाई गढ़ शिव मंदिर प्रांगण में 19 से 22 नवंबर तक चार दिवसीय महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन होगा।
शिव मंदिर प्रांगण में चार दिवसीय यज्ञ 19 नवंबर से
अयोध्या के परमेश्वर महाराज सुनाएंगे राम कथा संवाद सूत्र, सीनी : बांकसाई गढ़ शिव मंदिर प्रांगण में 19 व 20 नवंबर को चार दिवसीय जगत कल्याण रुद्र महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।
यज्ञ अनुष्ठान का संपादन पुरी मुक्ति मंडप के सदस्य निशिकांत मिश्र अपने दो सहयोगियों के साथ करेंगे। 19 नवंबर सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे कलश यात्रा एवं अधिवास होगा। 20 नवंबर मंगलवार को सूर्योदय से सूर्यास्त तक सूर्य पूजा, रुद्राभिषेक, रुद्रचंडी एवं महामृत्युंजय यज्ञ का अनुष्ठान होगा। इस मौके पर अयोध्या के परमेश्वर महाराज द्वारा 21 नवंबर को सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक राम नाम महिमा कथा सुनाई जाएगी। 22 नवंबर शाम में राम जन्मोत्सव की कथा होगी। यज्ञ समिति के अध्यक्ष मनोज ¨सहदेव ने बताया कि यज्ञ में एक गुरुकुंड, चार वेद कुंड एवं 27 कुंड का निर्माण किया जा रहा है। कुंड के शिखर पर अलग-अलग रंग के पताके होंगे। सूर्य कुंड के लिए स्थान का चयन कर लिया गया है। हर कुंड में आठ दंपती पूजा पर बैठेंगे। इनका पंजीकरण किया जा रहा है। यज्ञ में पूजा सामग्री आदि पंजीकृत भक्तों को यज्ञ समिति की ओर से प्रदान की जाएगी। यज्ञ की विशेषता है कि यज्ञकर्ता अपने हाथों से हवनकर्म करेंगे। उन्होंने बताया कि महामृत्युंजय यज्ञ के सफल आयोजन के लिए समिति के सदस्य तैयारी में लगे हैं।