जयंती पर याद किए गए पूर्व राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद
संवाद सूत्र, तिरुलडीह : कुकड़ू प्रखंड के उच्च विद्यालय ईचाडीह परिसर में सोमवार को प्रथम राष्ट
संवाद सूत्र, तिरुलडीह : कुकड़ू प्रखंड के उच्च विद्यालय ईचाडीह परिसर में सोमवार को प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनाई गयी। उनके चित्र पर छात्र-छात्राओं, शिक्षक व अभिभावकों ने पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इस मौके पर प्राचार्य शिशिर महतो ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। इसके साथ ही स्कूल में निबंध प्रतियोगिता, गणित प्रतियोगिता समेत अन्य क्विज के आयोजन किया गया। मौके पर देवाशीष कुम्भकार, श्रपण भुइयां, भवतारण महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।
इधर, गम्हरिण में काग्रेस कैम्प कार्यालय में पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरीय उपाध्यक्ष फूलकांत झा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि राजेन्द्र बाबू को सादगी, विद्वता एवं कर्तव्यनिष्ठता की प्रतिमूर्ति बताया। इस मौके पर रमेश कुमार पंडीत, विकास सिंह, राजू रजक अजीत शर्मा दिलीप प्रसाद, शकर शर्मा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।