Move to Jagran APP

पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: बिरसा सोय

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला समिति की बैठक खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस में हुई। इसमें जिला कार्यसमिति का विस्तार किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 06:55 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:51 AM (IST)
पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: बिरसा सोय
पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: बिरसा सोय

संवाद सूत्र, खरसावां : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला समिति की बैठक खरसावां के आरसीडी गेस्ट हाउस में जिला संयोजक बिरसा सोय की अध्यक्षता में हुई। मौके पर प्रदेश द्वारा अनुमोदन के बाद जिला समिति का विस्तार करते हुए प्रखंड संयोजकों की घोषणा की गई। जिला संयोजक बिरसा सोय ने बताया कि गोपीनाथ प्रधान, राजेश सुरीन, विजय मांझी, अनुप महतो, नीलम कुमारी व शिवचरण जामुदा को जिला उपाध्यक्ष, स्वपन मंडल, दिव्यलोचन, दिनेश चंद्र मुखी, बुधराम कुजूर, शिवानी नायक, चैतन्य पातर, आनंद चंद्र टुडू, भारत गागराई व शाकिल अहमद को जिला महासचिव, प्रधान गोडसोरा, लखिदर तांती, बेलमती सामाड, उषा भारती कालिदी, संतोष महाली, बादल मंडल, वीर सिंह सुरीन, बबलू दास व संजय गोप को जिला सचिव बनाया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पागारी सामाड, सोनाराम सरदार, दशरथ उरांव, बबलु प्रधान, राम सामाड, कार्तिक सिंह सरदार, संजय महतो, विशेष आमंत्रित सदस्य जयशंकर पाठक, सुनीता शर्मा, सुरेश खेतान, सिगराय तियू, बनमाली सरदार, जगन्नाथ मुर्मू, गुरवा मांझी को रखा गया है। इसके अलावे प्रखंड संयोजकों के नामों की भी घोषणा की गई। चंाडिल प्रखंड के लिए निताय महतो, कुकड़ू के लिए गुनाधर महतो, ईचागढ़ के लिए निपेन चंद्र गोप, नीमडीह के लिए बासुदेव महतो, खरसावां के लिए भारत उरांव, राजनगर के लिए सोनाराम मुर्मू, सरायकेला नगर के लिए सरोज पाणिग्रही, खूंटपानी के लिए रमेश बोदरा के नामों का मनोनयन किया गया। बैठक में जिला संयोजक बिरसा सोय ने कहा कि संगठन के उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी पदाधिकारी व सदस्यों को जुट जाना है। उन्होंने कहा कि गांवों में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के साथ साथ सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना है। गांवों के लोगों से जन संवाद कर जन समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही। साथ ही संगठन को पंचायत स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.