प्रकृति की रक्षा करना समय की आवश्यकता : आरके गोप
शुक्रवार को गुराडीह में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नव प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : शुक्रवार को गुराडीह में राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नव प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति की रक्षा करना समय की आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना व बचाना चाहिए। पूर्वजों ने हम सभी के लिए अमूल्य धरोहर छोड़ा है, इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है, अन्यथा हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। यदि हम प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित नहीं करेंगे तो भविष्य में इसका खामियाजा निश्चित रूप से लोगों को भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोक सभा क्षेत्र के सांसद अर्जुन मुंडा के प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंहदेव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि जल, जंगल व जमीन की रक्षा नहीं करेंगे तो भविष्य में मानव जीवन का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने कहा कि पौधारोपण जीवन जीने का आधार है। इसकी उपेक्षा कर हम विनाश को निमंत्रण दे रहे हैं। इससे मानव जीवन का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। मौके पर नारायणडीह गांव की आंगनबाड़ी सेविका सुजाता महतो, स्वास्थ्य सहिया कमलाता महतो, सुषमा महतो, रीना महतो समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं। 48 घंटे में आठ घंटे भी नियमित रूप से नहीं मिली बिजली : राजखरसावां पावर सब स्टेशन के पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर में से एक में तकनीकी खराबी आ गई है। फिलहाल पावर सब स्टेशन के एक ट्रांसफार्मर से खरसावां के विभिन्न क्षेत्रों में लोड क्षमता के अनुसार बारी-बारी से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इस कारण पिछले दो दिनों से प्रखंड में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले 48 घंटे में क्षेत्र में आठ घंटे भी नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं की गई। शुक्रवार को बारिश के कारण विभागीय अभियंता व मिस्त्री घरों में दुबके रहे। बारिश के कारण ट्रांसफार्मर की तकनीकी मरम्मत नहीं हुई। बारिश खत्म होने के बाद भी इसकी मरम्मत की जाएगी। सांसद प्रतिनिधि सह उप प्रमुख अमित केसरी ने शुक्रवार को राजखरसावां पावर सब स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने सब स्टेशन में उपस्थित कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने का आग्रह किया।