पूजा-पाठ से मिलती सुख और शांति: चंपई सोरेन
झामुमो विधायक चंपई सोरेन ने शनिवार को सरायकेला के तीन पूजा पंडालों का उद्घाटन किया।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : झामुमो विधायक चंपई सोरेन ने शनिवार को सरायकेला के तीन पूजा पंडालों का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने कहा कि भक्ति में काफी शक्ति है। माता भगवती के पूजा अर्चना से मन को शांति की अनुभूति होती है। सरायकेला पब्लिक दुर्गा मंदिर शक्ति पीठ है और माता दुर्गा शक्ति कि देवी है। माता के सच्चे मन से पूजा अर्चना करने पर सभी मनोकामना पुरी होती है।कार्यक्रम में विधायक ने जिन पंडालों का उद्घाटन किया। इसमें सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इंद्रटांड़ी, दुर्गा पूजा समिति धर्मशाला रोड व पब्लिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल शामिल हैं। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला उपाध्यक्ष भोला महांती, पब्लिक दुर्गा पूजा समिति के सचिव शंकर सतपथी, टुलु आचार्य, नगर अध्यक्ष शंभु आचार्य, लीपु महंती के अलावे कई उपस्थित थे।