Move to Jagran APP

भाजपा के नव मनोनित जिलाध्यक्ष विजय महतो को दी बधाई

संवाद सूत्र खरसावां खरसावां के विजय महतो बीजेपी के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 07:28 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:16 AM (IST)
भाजपा के नव मनोनित जिलाध्यक्ष विजय महतो को दी बधाई
भाजपा के नव मनोनित जिलाध्यक्ष विजय महतो को दी बधाई

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के विजय महतो बीजेपी के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। खरसावां के मोलाडीह निवासी विजय महतो पिछले तीन दशक से बीजेपी की राजनीति में सक्रिय हैं। वर्तमान में वह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के खरसावां विस क्षेत्र में सांसद प्रतिनिधि हैं। इससे पूर्व वह बीजेपी के प्रदेश व जिला कार्यसमिति सदस्य तथा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। विजय महतो ने पहली बार 1989 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। तभी से लेकर अबतक संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का उन्हें उपहार मिला है। जिलाध्यक्ष विजय महतो को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। खरसावां स्थित उनके आवास में पार्टी नेताओं ने माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। विजय महतो का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, प्रदीप सिंहदेव, दुलाल स्वांसी, प्रशांत महतो, डुमु गोप, मंगल सिंह मुंडा, आसु मुंडा आदि शामिल थे। मौके पर जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ख्याल रखेंगे। आने वाले समय मे संगठन को ग्रास रुट पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। केंद्र सरकार तथा पार्टी की उपलब्धियों को जनजन तक पहुंचाकर संगठन का विस्तार करेंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.