बेवजह घूम रहे युवकों को पुलिस ने हड़काया
संसू गम्हरिया आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा दुमुहानी बड़ा गम्हरिया समेत गम्हरिया स्टेशन रोड
संसू, गम्हरिया : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा, दुमुहानी, बड़ा गम्हरिया समेत गम्हरिया स्टेशन रोड में बुधवार की देर रात थाना प्रभारी सुषमा कुमारी के नेतृत्व में कई जगह छापामारी की गयी। इस दौरान बेवजह सड़क पर घूम रहे युवकों को हिदायत देकर घर में रहने का सख्त निर्देश दिया गया। सापड़ा गौरी घाट पुल पर देर रात तक थाना प्रभारी ने कई वाहनों की सघन जाच कर अवाछित तत्वों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। गम्हरिया बाजार समेत बोलाईडीह क्षेत्र में गम्हरिया थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाया गया। इस क्षेत्र में कई जगह गैस कटिंग की खबर के बाद यह कार्रवाई की गई। इधर, काड्रा थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में दो शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर 35 लीटर शराब बरामद की गई। बुरुडीह के स्वर्णरेखा नदी किनारे जंगल क्षेत्र में श्मशान घाट के निकट दो भट्टियों को ध्वस्त करते हुए करीब ढाई हजार किलो जावा को नष्ट किया गया। इस दौरान भट्ठी संचालक भजोहरी मंडल एवं सोखेन मंडल फरार हो गये। पुलिस दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज की है। अभियान में पुलिस उप निरीक्षक रमेश कुमार सिंह, पुलिस उप निरीक्षक दिनेश ठाकुर, अमित कुमार, मणिंद्र कुमार, गिरिजा राम बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।