Move to Jagran APP

राजेंद्र खाखा बने अध्यक्ष, कामेश्वर फिर बने सचिव

पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र खाखा बने।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 05:55 PM (IST)
राजेंद्र खाखा बने अध्यक्ष, कामेश्वर फिर बने सचिव
राजेंद्र खाखा बने अध्यक्ष, कामेश्वर फिर बने सचिव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : दुगनी स्थित पुलिस केंद्र में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के जिला शाखा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इसमें राजेंद्र खाखा अध्यक्ष व कामेश्वर राम फिर से सचिव निर्वाचित हुए। रविवार को मतदान हुआ। देर रात मतगणना के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार ने सोमवार को परिणाम घोषित किया। घोषित परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर राजेंद्र खाखा विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी हवलदार हरे कृष्ण यादव को 99 वोट से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद में सुभाष चंद्र मुंडा विजयी रहे। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी धर्मराज कुमार को 25 वोट से पराजित किया। सचिव पद पर कामेश्वर राम ने अपना कब्जा बरकरार रखा। वे तीसरी बार सचिव निर्वाचित हुए। उन्होंने सचिव पद पर भारी मतों से विजयी प्राप्त किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ¨बदु भूषण मरांडी को 155 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर बबलू मुर्मू विजयी घोषित हुए। संयुक्त सचिव पद पर तरुण महतो विजयी घोषित हुए। केंद्रीय सदस्य पद पर अमित कुमार विजयी हुए। अंकेक्षण पद चुनाव के लिए सबसे कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें ¨सगराई सोरेन मात्र दो वोट से विजयी घोषित किए गए। मतगणना में सहायक चुनाव प्रभारी महेश कुमार, उपेंद्र नाथ तिवारी, बीरबल प्रसाद मेहता, प्रमोद पासवान, आधार एवं सरोज सुमन का निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना कराने में सक्रिय योगदान रहा। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र ¨सह ने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि एक नई ऊर्जा के साथ आप लोग पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए काम करें। केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित परमेश्वर मेहता व मनोरंजन कुमार ने भी सफल चुनाव के लिए बधाई दी। शांतिपूर्ण चुनाव होने पर सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिसकर्मियों ने आईआरबी-4 लातेहार के सभी एसोसिएशन पदाधिकारियों को वहां के पुलिस कर्मियों ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

loksabha election banner

सात पद के लिए चुनाव में खड़े थे 23 प्रत्याशी

जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के सात पदों के लिए कुल 23 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे। अध्यक्ष पद के लिए हरे कृष्ण यादव, राजेंद्र खाखा व शकलधर महतो, उपाध्यक्ष पद के लिए धर्मराज कुमार, सुभाष चंद्र मुंडा, सुमंत राम व बृजभूषण मेहता, सचिव (मंत्री) पद के लिए सुनील कुमार, निवर्तमान मंत्री कामेश्वर राम व बिंदु भूषण मार्डी, कोषाध्यक्ष पद के लिए अर¨वद सुमन, ऋषिकेश मोदक व बबलू मुर्मू, संयुक्त सचिव पद के लिए सूर्य प्रकाश तिवारी, तरुण महतो, संजय यादव व विभाष प्रधान, केंद्रीय सदस्य के लिए बशीर अहमद, अमित कुमार व नंदुराम बोपाई तथा अंकेक्षक पद के लिए रसिक मुर्मू, ¨सगराई सोरेन व गणेश तिग्गा चुनाव मैदान में थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में लातेहार जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप कुमार तथा सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में मंत्री उपेंद्र नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष महेश कुमार, कोषाध्यक्ष ओहदार टोप्पो, केंद्रीय सदस्य प्रमोद पासवान, अंकेक्षक सरोज सुमन व संयुक्त सचिव गिरधर प्रसाद महतो प्रतिनियुक्त किए गए थे। पर्यवेक्षक के रूप में रांची के परमेश्वर, शिवशंकर तिवारी व मनोरंजन कुमार प्रतिनियुक्त किए गए। पुलिस कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करता रहूंगा। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को समय पर अवकाश मिले, उन्हें समय पर यात्रा भत्ता एवं वेतन भुगतान हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक से मिलकर बात करेंगे। पुलिस कर्मियों को 13 माह का वेतन भुगतान के लिए केंद्रीय यूनियन से मिलकर बात करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मिलेंगे।

राजेंद्र खाखा

नव निर्वाचित पुलिस मेंस एसोसिएशन अध्यक्ष

-----------------------------------------------------

तीसरी बार पुलिस मेंस एसोसिएशन का सचिव निर्वाचित करने के लिए जिले के पुलिस कर्मियों को हार्दिक बधाई। हमेशा से जिस तरह पुलिस कर्मियों की समस्याओं के लिए प्रयासरत रहा। आगे भी इसी तरह हर समस्याओं का समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। जिले के पुलिस कर्मियों की कई तरह की समस्याएं हैं। इसे समाधान करना प्राथमिकता रहेगी।

कामेश्वर राम

नवनिर्वाचित सचिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.