Move to Jagran APP

विश्व पर्यावरण दिवस पर नपं उपाध्यक्ष ने लगाए 10 पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जगन्नाथ मंदिर के सामने और नदी किनारे 10 फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा करने के अलावा इस साल और 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:33 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 10:33 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर नपं उपाध्यक्ष ने लगाए 10 पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर नपं उपाध्यक्ष ने लगाए 10 पौधे

जासं, सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जगन्नाथ मंदिर के सामने और नदी किनारे 10 फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा करने के अलावा इस साल और 100 पौधे लगाने का संकल्प लिया। उसकी देखभाल का भी संकल्प लिया। मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि कुछ लोग दिवस पर पौधे लगाकर औपचारिकता पूरी करते हैं, जिसके कारण पूरे विश्व में पर्यावरण जीव जंतु को संरक्षित करने के प्रयास ज्यादा कारगर साबित नहीं हुए। प्रकृति और पर्यावरण से खिलवाड़ से उत्पन्न हुए भयानक दुष्परिणाम कोरोना महामारी के रूप में हम सबके सामने हैं। जलवायु में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। पर्यावरण दूषित हो रहा है। हमें स्वच्छ पर्यावरण, स्वच्छ ऊर्जा, स्वच्छ जल के अतिरिक्त अधिक हरियाली की दिशा में सकारात्मक ²ष्टिकोण अपनाते हुए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। मौके पर वार्ड पार्षद अंजली राय, वापी मुखर्जी, टुना कबी, आलोक साहू, आशीष महापात्रा, सुमित महापात्रा, प्रशांत महापात्रा, अज्जू सारंगी, राजा महापात्र, अजय कुमार, विक्की सतपति, कृष्णा राना, ललन सिंह, नगर पंचायत के सिटी मैनेजर महेश जारीका, सुमित सुमन, पहलाद साहू, समीर रजक, बजरंग महंती, मानस पटनायक आकाश कर आदि ने भी पौधरोपण किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.