पश्चिम बंगाल व ओडिशा के सैलानी पहुंचने लगे चांडिल डैम
संवाद सूत्र, चांडिल : सर्दियों का मौसम व नया आते ही अपनी मनोरम व प्राकृतिक छटा के लिए मशह
संवाद सूत्र, चांडिल : सर्दियों का मौसम व नया आते ही अपनी मनोरम व प्राकृतिक छटा के लिए मशहूर चांडिल डैम में पश्चिम बंगाल, ओडिशा के सैलानियों का आना शुरू हो गया। साल के अंतिम रविवार को चाडिल डैम, पालना डैम, जयदा, कंदरबेड़ा आदि जगह पर सैकड़ों की संख्या में लोग पिकनिक मनाने आए। सैलानियों को चांडिल डैम की खूबसूरत वादी खूब लुभाती है। यहां सैलानियों ने मोटर वोट का जमकर आनंद उठाया। चाडिल डैम मत्स्य स्वावलंबी सहकारी समिति सैलानियों का विशेष ख्याल रखा रखती है।
दूसरी तरफ जयदा नदी के तट पर भी पिकनिक मनाने वालों का जमावड़ा देखा जा रहा है। प्रकृति की गोद में बसे पालना डैम में भी पिकनिक मनाने वालों की संख्या अधिक होती है। विशेषकर नवंबर से फरवरी तक यहां पिकनिक का माहौल रहता है।
पिकनिक स्थलों पर शराब पर पाबंदी : चाडिल स्थित पिकनिक स्थलों पर स्थानीय पुलिस ने शराब पीने पर पाबंदी लगा रखी है। शराब पीने पर यहां सैलानी को जुर्माना के साथ जेल भी जाना पड़ सकता है। प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। बहराल प्राकृतिक की गोद में बसा चाडिल सैलानियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।