पेयजलापूर्ति की समस्या को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौपा
संसू, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के एसटाईप में सही तरीके से पेयजल आपूर्ति नहीं हो
संसू, आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के एसटाईप में सही तरीके से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान लोगों ने सोमवार को कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय से की। पार्षद सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गये लोगों ने कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या समाधान की गुहार लगाई।
लोगों ने बताया कि बीते दो माह से एस टाईप बिल्डिंग संख्या 38 से 42 में पानी नहीं मिल रहा है। यहां करीब 60 परिवार रहते है। कार्यपालक पदाधिकारी ने मामले में पेयजल स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी से रिपोर्ट मांगने की बात कही है। कहा कि रिपोर्ट मिलते ही समस्या दूर कर दी जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में कंचन देवी, कृष्ण मुरारी, पारस गुप्ता, राजेश कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सरस्वती देवी, भरत राउत, सुशीला देवी, सोनाली देवी आदि शामिल थे।