समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यकर्ता करेंगे पहल : दुलार स्वांसी
शनिवार को खरसावां स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में भाजपा की खरसावां प्रखंड (पूर्वी भाग) की बैठक होपना सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी सह जिला मंत्री दुलाल स्वांसी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में पार्टी के कार्यकर्ता पहल करेंगे..
संवाद सूत्र, खरसावां : शनिवार को खरसावां स्थित पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में भाजपा की खरसावां प्रखंड (पूर्वी भाग) की बैठक होपना सोरेन की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी सह जिला मंत्री दुलाल स्वांसी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की दिशा में पार्टी के कार्यकर्ता पहल करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क आदि से संबंधित समस्याओं को अगले माह की बैठक में रखें। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया जाएगा। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने व लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी बल दिया गया। साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने व योग्य लोगों को कोरोना का टीका लेने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। मौके पर नयन नायक, राउतु हाईबुरु, लादूराम हेम्ब्रम, सुशील षाडं़गी, कंचन कुमार चौहान, जयचंद महतो, अमिन जोंको, जयराम नायक, सुधांशु शेखर चौहान, नयन प्रामाणिक, दुर्योधन प्रामाणिक, लक्ष्मी बारला, आरती षाडं़गी, कृष्णा महती, जुली नापित, विमला सरदार, बासंती बारीक, सुरेश चंद्र साहू, मंजू बोदरा, उमेश बोदरा आदि उपस्थित थे। पार्टी की मजबूती को लेकर बनायी गई रणनीति : शनिवार को भाजपा की बैठक कुचाई प्रखंड स्थित आम बागान परिसर में प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा विभागीय स्तर पर बनाए गए प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने की बात कही गई। इस अवसर पर पार्टी की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया। साथ ही बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक पार्टी की मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई। केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। मौके पर ज्ञानती देवी, दास सोय, चंद्र मोहन मुंडा, घनश्याम मुंडा, मदन मुंडा, मनीषा सोय, आशु मुंडा, बेबी दास, ब्रह्मपद महतो, नंद सिंह सरदार, मनोज कुमार मुद्दैया, कांचन मुंडा, जगमोहन सोय आदि उपस्थित थे।