ओलचिकि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती आज
संवादसूत्र,खरसावा : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को संथाली भाषा ओलचिकि
संवादसूत्र,खरसावा : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को संथाली भाषा ओलचिकि लिपि के जनक पं रघुनाथ मुर्मू की 113 वा जयंती समारोह मनाया जायेगा। भाजपा अजजा मोर्चा की ओर से खरसावा, राजनगर,ए गम्हरिया व कुचाई में जयंती कार्यक्रम मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह सोय ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तय करने के लिये भाजपा अजजा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सरायकेला परिसदन में रखी गयी है। बैठक में जिला प्रभारी सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, महामंत्री गणेश माहली उपस्थित रहेंगे।