90 मत्स्य पालकों का बनेगा पक्का मकान
जिले के 90 मत्स्य पालकों का वेदव्यास आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 06:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिले के 90 मत्स्य पालकों का वेदव्यास आवास योजना के तहत पक्का मकान बनेगा। इस संबंध में डीडीसी एसके दुदानी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में 1.20 लाख की लागत से जिला के 90 मत्स्य पालक किसानों को वेद व्यास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि आवास निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें