तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद सूत्र, खरसावां : नेहरू युवा केंद्र की ओर से कुचाई के बिरसा स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
संवाद सूत्र, खरसावां : नेहरू युवा केंद्र की ओर से कुचाई के बिरसा स्टेडियम में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें फुटबॉल, कब्बडी, खो-खो, एथलेटिक्स आदि खेलों का आयोजन किया गया। उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता देवचरण बानरा व बुधराम रुईदास ने किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में कुचाई को एक गोल से हरा कर जोबाजंजीर विजेता बना। तीसरे स्थान पर तिलोपोदा व चौथे स्थान पर जिलींगदा की टीम रही। खो-खो में अरुवां की टीम विजेता व रुचाव की टीम उप विजेता रही। कब्बडी में अरुवां की टीम विजेता व सेरेंगदा की टीम उप विजेता रही। लंबी कूद में अभिराम दास, विष्णु सरदार व मुकेश लोहार, एक सौ मीटर की दौड़ में पणिती कुमारी, सुनीता सोय व नंदी सोय, 400 मीटर के दौड़ में अभिराम दास, संजय ¨सह मुंडा व मुकेश लोहार बालिका वर्ग के तीरंदाजी प्रतियोगिता में मनीषा तियु, अनीमा सोरेन व नेहा उरांव तथा बालक वर्ग की तीरंदाजी में कुजरी सोय, मांगता सोय व गुरुचरण सोय को क्रमश : प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी पौलुस नाग, एथलेटिक्स खिलाड़ी कुजरी सोय, कानुराम सोय, कमल किशोर, नेहर युवा केंद्र के देवचरण बानरा व बुधराम रुईदास ने किया। पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों में जर्सी, ट्रॉफी व स्पोर्ट्स कीट प्रदान की गई।