घेराबंदी की गति धीमी, 34 लाभुक समितियों को नोटिस
जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला में सरना स्थल व जाहेरत्थान की घेराबंदी के धीमी प्रगति पर कल्याण विभाग द्वारा 34 लाभुक समितियों को नोटिस जारी की गई है।
जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला में सरना स्थल व जाहेरत्थान की घेराबंदी के धीमी प्रगति पर कल्याण विभाग द्वारा 34 लाभुक समितियों को नोटिस जारी की गई है। साथ एक माह के अंदर कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया है। एक माह के अंदर कार्य पूरा नहीं करने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है। जानकारी देते हुए समेकित जनजाति अभिकरण के निदेशक अरूण वाल्टर सांगा ने बताया कि जिला के विभिन्न प्रखंडों में सरना व जाहेरत्थान की घेराबंदी के लिए लाभुक समिति के माध्यम से एकरारनामा करते हुए वर्ष 2014 में कार्य आवंटित किया गया है परंतु चार वर्ष बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि समय अवधि में कार्य पूरा नहीं करने वाले लाभुक समितियों से एकरारनामा तोड़ते हुए दूसरी समिति को दिया जाएगा व सरकारी राशि दुरुपयोग के मामले पर कार्रवाई भी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि ईचागढ प्रखंड के जाहेरडीह के जाहेरत्थान घेराबंदी, नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह जाहेरत्थान, लाकडी जाहेरत्थान, गम्हरिया प्रखंड के भुआ जाहेरत्थान, रापचा जाहेरत्थान, कुलुपटंगा जाहेरत्थान, जोजोडीह जाहेरत्थान, कुचाई प्रखंड के रूचाप जाहेरत्थान, बडाचाकडी जाहेरत्थान, सरायकेला प्रखंड के बडबिल जाहेरत्थान, बडाबाना जाहेरत्थान, कांदागोडा जाहेरत्थान, मुंकुंदपुर जाहेरत्थान, राजनगर प्रखंड के पहाडपुर जाहेरत्थान, सोसोडीह जाहेरत्थान,बालियासाही जाहेरत्थान, गुढा जाहेरत्थान, गोवर्धन जाहेरत्थान, टियासारा जाहेरत्थान, सलगाडिया जाहेरत्थान, जोनबनी जाहेरत्थान, आसुवा जाहेरत्थान, केशरगढिया जाहेरत्थान, बनकाटी जाहेरत्थान,पोखरिया जाहेरत्थान,चांडिल प्रखंज के गौरी जाहेरत्थान, भादुडीह जाहेरत्थान, रूचाप जाहेरत्थान, बनसा जाहेरत्थान, पोड़का जाहेरत्थान, मानीकुई जाहेतर्थान, चाकुलिया जाहेरत्थान, रूदिया जाहेरत्थान,खेजुरदा जाहेरत्थान के लाभूक समिति को नोटिस जारी किया गया है।