बिजली नहीं आई तो नहीं आदित्यपुर में नहीं जलापूर्ति
संसू आदित्यपुर सीतारामपुर डैम स्थित फिल्टर प्लांट में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से शुक्रव
संसू, आदित्यपुर : सीतारामपुर डैम स्थित फिल्टर प्लांट में बिजली की आपूर्ति नहीं होने से शुक्रवार को आदित्यपुर के रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्र जलापूर्ति नहीं हुई। विभागीय कनीय अभियंता सागर प्रसाद सिंह ने बताया कि गुरुवार को दिन में और रात में फिल्टर प्लाट में बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण शुक्रवार को जलापूर्ति नहीं हो सका। उन्होंने शनिवार से जलापूर्ति सामान्य होने की बात कही।
दुगनी में दसवीं के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई
संसू, गम्हरिया : प्रखंड क्षेत्र के दुगनी स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर दुबे ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर बच्चों जूनियर क्लास के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मौके पर सुरेंद्र सिंह, मोती लाल मुंडा, राकेश ठाकुर, कृष्ण चन्द्र कैवर्त, लंबोदर महतो, श्रीनिवास सत्पथी, दीपा रानी दास, राकेश वाजपेयी, रंजू कुमारी, रेखा रानी, कपड़ा टुडू आदि उपस्थित थे।
नव निर्मित मंदिर में भगवान विश्वकर्मा को प्राण प्रतिष्ठा दी गई
संसू, गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड क्षेत्र के जगन्नाथपुर में विश्वकर्मा मंदिर समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय धर्म महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को नव निर्मित मंदिर में भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा स्थापित की गयी। इसके साथ ही पूर्णाहूति के बाद भव्य भंडारा आयोजित कर इसका समापन किया गया। मौके पर मुख्य यजमान गंगा प्रसाद शर्मा, संजय शर्मा, संरक्षक रामकर्ण शर्मा, अध्यक्ष गदाधरनाथ शर्मा, महामंत्री परमानंद शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र मिस्त्री, रामचंद्र शर्मा समेत सभी सदस्य उपस्थित थे।