Move to Jagran APP

21 दिन पहले हुई थी शादी, हादसे में पति-पत्‍नी दोनों की मौत Saraikela News

जवान बीरबल मुंडा अपने ससुराल रांची के तमाड़ के दुलमी गांव से पत्नी को बाइक से लेकर बड़ा चुनचिडिय़ा जा रहा था। ट्रैक्टर की चपेट में आने से पत्नी सहित जैप जवान की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 07:52 AM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 07:52 AM (IST)
21 दिन पहले हुई थी शादी, हादसे में पति-पत्‍नी दोनों की मौत Saraikela News
21 दिन पहले हुई थी शादी, हादसे में पति-पत्‍नी दोनों की मौत Saraikela News

ईचागढ़ (सरायकेला-खरसावां), जासं। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली -रंगामाटी सड़क मार्ग के डुमटांड़ में सोमवार कि शाम 7: 30 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार नव दंपती की मौत हो गई। पत्नी शीला कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जैप जवान बीरबल सिंह मुंडा(28) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बीरबल लातेहार में तैनात था। चांडिल थाना क्षेत्र के बड़ा चुनचुडिय़ा गांव निवासी बीरबल सिंह मुंडा की शादी 21 दिनों पूर्व ही तमाड़ के दुलमी गांव निवासी शीला कुमारी से हुई थी।

loksabha election banner

सोमवार को बीरबल पत्नी को उसके घर से बाइक से लेकर अपने घर बड़ा चुनचिडिय़ा आ रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिससे शीला कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल जैप जवान बीरबल को ईचागढ़ स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसने भी दम तोड़ दिया। 

मालूम हो बीरबल सिंह मुंडा का बड़ा भाई  रमेश सिंह मुंडा भी जिला पुलिस बल का जवान है, जो सारंडा में तैनात है। इधर घटना कि सूचना मिलने के बाद ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी सतेन्द्र कुमार महतो स्वास्थ केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद दोनों परिवार व दोनों के गांव में मातम छाया है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.