सात माह अंधेरे के बाद बागरायसाई में उजाला
संवाद सूत्र, राजनगर : सात माह अंधेरे में रहने के बाद बागरायसाई गांव में नया ट्रांसफॉर्मर बुधवार
संवाद सूत्र, राजनगर : सात माह अंधेरे में रहने के बाद बागरायसाई गांव में नया ट्रांसफॉर्मर बुधवार को लगाया गया। नए ट्रांसफॉर्मर को आजसू नेता दिनेश हांसदा ने चालू किया। बागरायसाई के ग्रामीण सात माह से ट्रांसफॉर्मर खराब रहने की वजह से अंधेरे में थे। ट्रांसफॉर्मर बदलने को लेकर कई बार ग्रामीणों ने विभाग को पत्राचार किया परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में ग्रामीणों ने आजसू नेता दिनेश हांसदा को जानकारी दी। इसके बाद दिनेश हांसदा के प्रयास से नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। दिनेश हांसदा ने पत्रकारों को बताया कि बागरायसाई मेरा पैतृक गांव है। इस गांव से एमपी व एमएलए बने। काफी शिक्षित व नामी गांव होने के बावजूद ग्रामीण बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से सात माह तक वंचित रहे। यहां के जनप्रतिनिधियों के लिए शर्म की बात है। जैसे से ही मुझे गांववालों ने यह जानकारी दी। मैंने इसे गंभीरता से लेते हुए ट्रांसफॉर्मर लगाने में मदद की। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी हर गांव की जनसमस्याओं के समाधान में लगी हुई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष छवि महतो, संगठन सचिव प्रकाश महतो, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अंगूर महतो, अनुमंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, ग्राम प्रधान जयराम मुर्मू, सुनील मुर्मू, विनोद हांसदा, वार्ड सदस्य गंगाराम सोरेन, सोनाराम मार्डी, घासीराम महाकुड़ सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।