Move to Jagran APP

पति-पत्नी के झगड़े में पड़ोसी की पत्नी की गई जान

शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पड़ोसी ने हस्तक्षेप किया तो नाराज पति ने टांगी से वार कर पड़ोसी की पत्नी की हत्या कर दी। मामला कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित बुरुडीह पंचायत के संथालडीह गांव का है। शनिवार की रात बबलू मुर्मू व उनकी पत्नी जयंती मुर्मू पड़ोसी के घर के सामने आपस में झगड़ रहे थे..

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 08:10 AM (IST)
पति-पत्नी के झगड़े में पड़ोसी की पत्नी की गई जान
पति-पत्नी के झगड़े में पड़ोसी की पत्नी की गई जान

जागरण संवाददाता, सरायकेला : शनिवार की रात पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद में पड़ोसी ने हस्तक्षेप किया तो नाराज पति ने टांगी से वार कर पड़ोसी की पत्नी की हत्या कर दी। मामला कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित बुरुडीह पंचायत के संथालडीह गांव का है। शनिवार की रात बबलू मुर्मू व उनकी पत्नी जयंती मुर्मू पड़ोसी के घर के सामने आपस में झगड़ रहे थे। इस दौरान पड़ोसी टुरा हांसदा ने संबंधित पति-पत्नी को से कहा कि उनके घर के सामने झगड़ा न करें। इस बात पर टुरा हांसदा व बबलू मुर्मू के बीच बहस हो गई। बहस के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। कुछ देर बाद बबलू मुर्मू कुल्हाड़ी लेकर टुरा हांसदा के घर में घुस गया और उनकी पत्नी नीलमुनी (45) के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर भाग गया। कुल्हाड़ी के वार से मौके पर ही नीलमुनी की मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने कांड्रा थाना पुलिस को सूचना दी। कांड्रा थाना प्रभारी राजन कुमार तत्काल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घर वालों से जानकारी लेकर आरोपित की खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने झाड़ी में छीपे आरोपित बबलू मुर्मू (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया। कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए व आरोपित को सरायकेला जेल भेज दिया गया। सामजिक विकास के लिए संगठन से जुड़ें : रविवार को केंदमुंडी के बिदरी में आयोजित जन जागरूकता सह सामाजिक मिलन समारोह में आदिवासी हो समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष डा. बबलु सुंडी, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह हेंब्रम, चक्रधरपुर अनुमंडल के अध्यक्ष मदन बोदरा व सदस्य शंकर सिदु शामिल हुए। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज से युवा महासभा के पदाधिकारियों का स्वागत किया। केंद्रीय अध्यक्ष डा. बबलु सुंडी ने संगठन की ओर से समाज हित में चलाए जा रहे विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने सामाजिक विकास को बढ़ावा देने के लिए संगठन से जुड़ने की अपील की। समाज की आर्थिक उन्नति के लिए पारंपरिक व्यवसाय पशुपालन व कृषि के प्रति लोगों को जागरूक किया। जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह हेंब्रम ने आदिवासी हो समाज महासभा के उद्देश्य, नियमावली, कार्यक्षेत्र व सदस्यता की जानकारी दी। समाज की सर्वोच्च संस्था व विभिन्न राज्यों में भाषा-संस्कृति व लिपि के विकास और संरक्षण से समाज के लोगों को अवगत कराया। चक्रधरपुर अनुमंडल के अध्यक्ष मदन बोदरा ने हो फिल्म, एलबम निर्माण व शूटिंग के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाया। शंकर सिदु ने डिजिटल युग में तकनीकी शिक्षा पर प्रकाश डाला। मौके पर ग्राम प्रधान टिकायत महतो, वार्ड सदस्य विश्वनाथ हेंब्रम, तुराम हेंब्रम, डा. हेंब्रम, सोनाराम हेंब्रम, चंबरु हेंब्रम, भूपेन हेंब्रम, विशाल हेंब्रम, चांदा हेंब्रम, जांड़ेया हेंब्रम, पेपला हेंब्रम, मिथुन हेंब्रम, समीर सामड, इंद्रजीत गागराई, अर्जुन हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.