Move to Jagran APP

झारखंड में आइईडी ब्लास्ट में 15 जवान घायल, 11 गंभीर; चार नक्सली ढेर

Naxalite attack in Jharkhand. झारखंड में आइईडी ब्लास्ट में 15 जवान घायल हो गए। चार नक्सली मारे गए हैं।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 05:05 PM (IST)
झारखंड में आइईडी ब्लास्ट में 15 जवान घायल, 11 गंभीर; चार नक्सली ढेर
झारखंड में आइईडी ब्लास्ट में 15 जवान घायल, 11 गंभीर; चार नक्सली ढेर

सरायकेला, जेएनएन। झारखंड में सरायकेला- खरसावां में मंगलवार सुबह पुलिस बलों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। रीडिंग व बुरुटोला जंगल इलाके में हुए आईईडी ब्लास्ट में 15 जवान घायल हो गए। इसमें 11 कोबरा बटालियन के और चार जवान झारखंड पुलिस के शामिल हैं।

loksabha election banner

एलआरपी के दौरान नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट किया। इसके बाद हुए मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल 11 जवानों को चॉपर से रांची लाया गया, जहां मेडिका अस्पताल में सभी का इलाज किया जा रहा है, बाकी चार घायल जवानों को भी रांची लाने की कोशिश की जा रही है। जिस इलाके में नक्सलियों ने धमाके कर पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश की, वहां पर चुनाव समाप्ति के ठीक दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने हमला किया था। सीआरपीएफ व पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग गए। 

घायल जवान।

मुठभेड़ एलआरपी के दौरान सुबह 4 बजे हुई है जिसमें पहले नक्सलियों ने  विस्फोट किया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलाबारी शुरू हो गई। अभी भी मुठभेड़ पर चल रही है। मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के  15 जवान घायल हो गए। धमाके में घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट करके रांची  लाया गया। सरायकेला के कुचाई व खरसावां के सीमावर्ती इलाके में रायसिंदरी के जंगल में विस्फोट तड़के 4 बजे हुआ। चपेट में आने से 209 कोबरा के 11  जवान और राज्य पुलिस के चार जवान घायल हो गए।

घायल जवान।

सभी जवान गश्त पर थे । बताया जाता है कि दोनों टुकडि़यों के जवान विशेष ऑपरेशन पर थे और विस्‍फोट की चपेट में आ गए। धमाके में घायल सभी जवानों को एयरलिफ्ट करके  सुबह 6:52 बजे रांची लाया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन  तेज कर दिया है। विस्फोट के बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई।  इस दौरान घने जंगल का लाभ उठा कर नक्सली भाग निकले।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.