खरसावां में जानलेवा हमले में अधेड़ की मौत
संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा के चिलकु गाव के निरंजन राऊत 49 वर्ष की जानलेवा हमले में मौत ह
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Apr 2018 09:31 PM (IST)Updated: Wed, 11 Apr 2018 09:31 PM (IST)
संवाद सूत्र,खरसावा : खरसावा के चिलकु गाव के निरंजन राऊत 49 वर्ष की जानलेवा हमले में मौत हो गई। खरसावा थाना को सूचना मिली कि चिलकु के निरंजन राऊत पर उसके घर में किसी ने जानलेवा हमला किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम निरंजन के घर पहुंची तो देखा कि निरंजन गंभीर रूप से घायल हो कर पड़ा है। जबकि घर में और कोई नहीं नहीं है। निरंजन के गर्दन पर काफी चोट लगी थी। पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस से निरंजन को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खरसावा पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस इस हत्या काड को घरेलू विवाद से जोड़ देख रही है। खरसावा पुलिस ने गुरुवार को मामले उदभेदन का दावा किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें