ससुराल गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरकई पुल के निकट स्थित बस्ती निवासी कृष्ण्
संवाद सूत्र, आदित्यपुर : आदित्यपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत खरकई पुल के निकट स्थित बस्ती निवासी कृष्णा महाली (50) की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। बताया जाता है कि मृतक दो दिन पूर्व रक्षाबंधन के मौके पर जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना क्षेत्र स्थित नीलडुंगरी में अपनी ससुराल में पत्नी से मिलने गया था। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे अचानक मृतक के साले कृष्णा के घर के पास एक पिकअप वैन में शव को लादकर लाए। सूचना पर लोगों को एकत्रित होते देख सभी भाग निकले, लेकिन लोगों के वैन के चालक को पकड़ लिया और आदित्यपुर थाने को सूचित किया गया। वहीं मृतक की पत्नी रामेश्वरी देवी ने अपने पति की मौत की जानकारी नहीं होने की बात कही। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बताया जाता है कि मृतक कृष्णा महाली मजदूरी करता था। उसकी पहली पत्नी का निधन काफी समय पूर्व हो गया था। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसे तीन बेटिया हैं।
घटना के संबंध में मृतक की बहन दुर्गा देवी ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन राखी बाधने के बाद भाई ने ससुराल जाकर पत्नी को लाने की बात कही थी। जिसके बाद वह दो दिनों तक नहीं आया और मंगलवार को अचानक उसके साले शव लेकर पहुंच गए। मृतक के शरीर पर मारपीट किए जाने के गंभीर निशान हैं। जो हत्या किए जाने की आशका जता रहे हैं। वहीं पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाच कर रही है। वहीं कृष्णा महाली की पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। स्थानीय बस्तीवासियों की माने तो मृतक कृष्णा महाली और उसके ससुराल वालों के बीच विवाद चल रहा था और इसी विवाद के कारण संभवता उसकी हत्या की गई है।
-----------