आनलाइन प्रतियोगिता से होगा नगर निगम के लोगो का चयन
आदित्यपुर नगर निगम का जल्द ही अपना लोगो होगा। इसे लेकर कवायद तेज कर दी गई है। शहरवासी आनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से नगर निगम कार्यालय का लोगो तैयार करेंगे। इस प्रतियोगिता में नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग लोगो का डिजाइन तैयार करेंगे..
जागरण संवाददाता, सरायकेला : आदित्यपुर नगर निगम का जल्द ही अपना लोगो होगा। इसे लेकर कवायद तेज कर दी गई है। शहरवासी आनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से नगर निगम कार्यालय का लोगो तैयार करेंगे। इस प्रतियोगिता में नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग लोगो का डिजाइन तैयार करेंगे। आनलाइन प्रतियोगिता के तहत सबसे श्रेष्ठ लोगो का डिजाइन तैयार करने वाले प्रतिभागी को निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उस लोगो का प्रयोग नगर निगम के आफिशियल लोगो के रूप में किया जाएगा। निगम के लोगो में सरायकेला व झारखंडी संस्कृति की झलक मिलेगी। अपर नगर आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने बताया कि लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में लोगो डिजाइन की थीम सरायकेला-खरसावां जिले की संस्कृति व झारखंड की परंपरा होगी। इस विषय पर सर्वश्रेष्ठ लोगो का चयन होगा। उसे निगम कार्यालय की ओर से जारी किया जाएगा।