Move to Jagran APP

अस्पताल से स्वस्थ होकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

संवाद सूत्र, चाडिल : चाडिल स्टेशन के समीप शुक्रवार की तीन बजे बाइक सवार तीन लोग हाइवा के चप

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 09:08 PM (IST)
अस्पताल से स्वस्थ होकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
अस्पताल से स्वस्थ होकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

संवाद सूत्र, चाडिल : चाडिल स्टेशन के समीप शुक्रवार की तीन बजे बाइक सवार तीन लोग हाइवा के चपेट में आकर एक मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांडिल में भर्ती कराया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमेशपुर रेफर कर दिया।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार पंश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना अंतर्गत मालती धातकीडीह निवासी तीन युवक तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल से इलाज करा बाइक से लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहा हाइवा सड़क पर बने गडढ़े को बचाने के क्रम में बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। घटना में धतकीडीह निवासी रसराज सिंह सरदार के ऊपर हाइवा गुजर गया। वहीं वानेश्वर सिंह व बहादुर सिंह सरदार गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलने पर विधायक साधुचरण महतो घटना स्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर हाइवा को जब्त कर लिया है। खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी ठोकर, मौत

संसू, चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के एनएच 33 दिनाई के पास शनिवार की शाम 6.30 बजे बाइक सवार दिरलोंग निवासी 26 वर्षीय विष्णु सिंह मुंडा ने खड़े ट्रक में ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी। वहीं उसके साथ दूसरा सवार मंगहू सिंह मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक विष्णु सिंह मुंडा व मंगहू सिंह मुंडा बाइक से रांगामाटी से दिरलोंग जा रहे थे। रास्ते में दिनाई के पास खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर ठोकर मार दी जिसमें विष्णु सिंह की मौत हो गयी। पुलिस ने दूसरे सवार को इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम भेज दिया। वहीं शव को अपने कब्जे में ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.