विधायक ने नवनिर्मित शेड का किया उद्घाटन
खरसावां प्रखंड के आमदा पुराना बाजार ठाकुराणी दुर्गा पंडाल में शनिवार को विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी बसंती गागराई ने 14 लाख की लागत से नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। शेड का निर्माण विधायक फंड से कराया गया है। झामुमो नेता स्व राजेंद्र केशरी की स्मृति में इस शेड का निर्माण कराया गया है। विधायक दशरथ गागराई ने माता दुर्गा के मंदिर में पूजा भी की..
संसू, खरसावां : खरसावां प्रखंड के आमदा पुराना बाजार ठाकुराणी दुर्गा पंडाल में शनिवार को विधायक दशरथ गागराई व उनकी पत्नी बसंती गागराई ने 14 लाख की लागत से नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। शेड का निर्माण विधायक फंड से कराया गया है। झामुमो नेता स्व राजेंद्र केशरी की स्मृति में इस शेड का निर्माण कराया गया है। विधायक दशरथ गागराई ने माता दुर्गा के मंदिर में पूजा भी की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा चंद्र प्रधान, प्रखंड उप प्रमुख अमित केशरी, सुधीर मंडल, सुरेश मोहंती, सुनील साहू, सुकरा महतो, बुधन सिंह हेंब्रम, अजय सामड, सुनाई बानरा, सावित्री रविदास, राजन सिंहदेव, सानगी हेम्ब्रम, उषा केसरी, अरुण जामुदा, बबलु हेम्ब्रम, भीमसेन सरदार समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।