प्रखंड के 22 सरकारी विद्यालयों के अंकेक्षण में मिली त्रुटि
संसू गम्हरिया प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के सामाजिक अंकेक्षण के दौरान त्रुटियां पाई गई।
संसू, गम्हरिया : प्रखंड के सरकारी विद्यालयों के सामाजिक अंकेक्षण के दौरान त्रुटियां पाई गई। इस बाबत प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। प्रखंड परिसर स्थित कार्यालय सभागार में आयोजित अंकेक्षण में मध्याह्न भोजन, सर्व शिक्षा अभियान, चारदीवारी, शौचालय, पेयजल, बिल बाउचर आदि की जाच की गई। अंकेक्षक शिव प्रसाद महतो ने बताया कि गम्हरिया प्रखंड के 22 सरकारी विद्यालयों का ऑडिट किया गया। जिनमें त्रुटियां मिलने पर उसे दूर करने का निर्देश दिया गया। इनमें मुख्यत: विद्यालयों में चारदीवारी एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। कई विद्यालयों में पेयजल तो कई में शौचालयों में पानी की कमी पाई गई। जबकि मिड डे मील एवं विकास राशि का बिल बाउचर की कमी पाई गई। अंकेक्षण में विद्यालयों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश ज्यूरी मेम्बर्स की ओर से दिया गया। इस दौरान बीईईओ कानन पात्रा, जिला समन्वयक सिद्धेश्वर झा, अमरनाथ आदि शामिल थे।