मंत्री चंपई सोरेन करेंगे झंडारोहण
जिला मुख्यालय सरायकेला में 74वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए ध्वजारोहण होगा और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया जाएगा। बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है..
सरायकेला(जागरण संवाददाता)। जिला मुख्यालय सरायकेला में 74वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शनिवार को लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन करते हुए ध्वजारोहण होगा और देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दोहराया जाएगा। बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन सुबह 9:10 बजे झंडारोहण करेंगे और आम जनता को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे स्टेडियम को सजाया गया है। जिला व्यवहार व्यवहार न्यायालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय, जिला परिषद, सरकारी कार्यालय, मंडल कारा, पुलिस केंद्र, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र व विभिन्न गैर सरकारी व स्वयंसेवी संस्थाओं में भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की गई है। सरायकेला में प्रशासन ने ध्वजारोहण का समय निर्धारित कर दिया गया हे।
झंडारोहण का समय
बिरसा मुंडा स्टेडियम-9:10 बजे उपायुक्त आवास-8:30 बजे
पुलिस अधीक्षक आवास-8:45 बजे राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र-9:35 बजे
उपायुक्त कार्यालय-9:45 बजे
पुलिस अधीक्षक कार्यालय-10:00 बजे
अनुमंडल कार्यालय-10:15 बजे पुलिस लाइन दुगनी-10:20 बजे