जलते अंगारों पर चल भक्तों ने दिखाई हठभक्ति
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के लोसोदिकी गांव में मां मनसा की पूजा विधि विधान के साथ किया गय
संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां के लोसोदिकी गांव में मां मनसा की पूजा विधि विधान के साथ किया गया। वर्षो से चली आ रही परंपरा के अनुसार निया माड़ा धाíमक अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया। निया माड़ा में भक्तों ने उपवास व व्रत रखकर जलते आग के अंगारों पर नंगे पांव चले। भक्तों ने मनसा देवी से मांगी गई मन्नतें पूरी होने की खुशी में जलते अंगारों पर खुले पांव चलकर अपना वायदा पूरा किया।
ढोल व नगाड़े की थाप पर आग के जलते शोलों पर चलने वालों में महिला व बुजुर्ग शामिल थे। कई महिलाओं ने अपनी गोद में बच्चे को लेकर आग पर चली। हर साल की तरह इस साल भी भक्तों ने अपने शरीर को कष्ट देकर अपने आराध्य देवी मां मनसा से किया वायदा पूरा किया। भोक्ताओं की मानें तो मन व आत्मा की शांति के लिए शरीर को कष्ट देने में हठ भक्तों को सुकून मिलता है। हठ भक्तों के अनुसार भक्ति के रूप को भगवान की महिमा मानते हैं। हठ भक्तों का कहना है कि आग में चलने के बावजूद आज तक किसी भक्त को साधारण सेप्टीक जैसी बीमारी भी नहीं हुई। न ही आज तक पैर में छाले पड़े। हठ भक्ति की इस दृश्य को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस धाíमक अनुष्ठान में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी पूरे परिवार के साथ शामिल हुए।