पुण्यतिथि पर याद किए गये महात्मा गांधी, दी गई श्रद्धांजलि
संसू गम्हरिया राष्ट्रपिता महात्मा गाधी की 72वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गयी। गुरुवा
संसू, गम्हरिया : राष्ट्रपिता महात्मा गाधी की 72वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गयी। गुरुवार को जिला काग्रेस कमेटी की ओर से गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गाधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गयी। प्रतिमा के समक्ष भारतीय संविधान की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने किया। मौके पर आयोजित सभा में काग्रेस के जमशेदपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम प्रभारी रवीन्द्र झा ने बापू के जीवन पर प्रकाश डाला। वरीय जिला उपाध्यक्ष फूलकात झा ने कहा कि बापू के बताए पदचिन्हों पर चलकर एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने की जरूरत है। पार्टी के कोल्हान प्रवक्ता सुरेशधारी, वरीय उपाध्यक्ष केपी ठाकुर, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला प्रवक्ता प्रकाश कुमार राजू, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर, इंटक जिलाध्यक्ष लालबाबू सरदार, अनिल यादव आदि ने भी सभा को संबोधित किया। इधर, गम्हरिया स्थित राजद कैम्प कार्यालय में भी बापू को श्रद्धांजलि दी गयी। पार्टी के जिलाध्यक्ष गाजू साव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव अर्जुन यादव, प्रवक्ता मुकेश झा, सचिव इंद्रजीत सिंह, राजीव यादव, आनंद मंडल, सुशीता बारीक, मालती मोदक आदि मौजूद थे।